{"_id":"5eda8ff88ebc3e907664c01f","slug":"uproar-caused-the-construction-of-expressway-orai-news-knp56395057","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य रुकवा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य रुकवा किया हंगामा
विज्ञापन
ग्रामीणों को समझाते तहसीलदार
- फोटो : ORAI
कुठौंद। मिहौना में तालाब से होकर निकल रहे एक्सप्रेस-वे को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने शुक्रवार को तालाब की पुराई कार्य रुकवा दिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर तहसीलदार पुलिस के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि गांव में अन्य जगह को चिह्नित कर जल्द ही तालाब बनवाया जाएगा। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए और निर्माण कार्य शुरू कराया।
इस समय जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण का कार्य किया जा रहा है। निर्माण के रास्ते में मिहौना गांव का मुख्य तालाब आ रहा है। कंपनी ने बृहस्पतिवार की शाम तालाब पुराई का कार्य शुरू करा दिया था। शुक्रवार सुबह जैसे ही ग्रामीणों को तालाब की जानकारी हुई एकत्रित हो गए और कार्य को रुकवा दिया। एक्सप्रेस-वे के अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण नहीं माने।
ग्रामीणों का कहना है कि यह गांव का मुख्य तालाब है। कोई आपदा आने पर तालाब का पानी प्रयोग करते है। एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार बलराम गुप्ता गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। आश्वासन दिया कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। गांव में अन्य किसी स्थान पर तालाब का निर्माण कराया जाएगा। तहसीलदार के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और भराव का कार्य शुरू करा दिया गया है। संवाद