{"_id":"6022be5090c54a707d006da8","slug":"up-two-uncles-and-nephews-died-in-bike-accident-returning-from-wedding-ceremony-held-in-orai","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: उरई में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो चाचा और भतीजे की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: उरई में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार दो चाचा और भतीजे की दुर्घटना में मौत
Tue, 09 Feb 2021 10:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Feb 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
जालौन के कोंच अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो चाचा और उनके भतीजे की मौत हो गई। इनमें बाइक चला रहे युवक ने मौके पर और बाकी दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस को घटनास्थल के पास से कोई हेलमेट नहीं मिला है। तीनों उरई में किसी शादी समारोह से लौट रहे थे।
कोतवाली क्षेत्र के उरई कोंच रोड पर ग्राम पनयारा के पास सोमवार रात तकरीबन दस बजे कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊमरी निवासी बाइक सवार धनसिंह, मुन्नीलाल और तेजसिंह को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
उनकी चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर ने 108 एंबुलेंस को सूचना दे दी। मौके पर तत्काल पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक बाइक चला रहे धनसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बाकी दोनों की मौत अस्पताल में हुई। तीनों गांव के ही निवासी पीडब्ल्यूडी कर्मचारी गंगाप्रसाद की पौत्री की शादी में शामिल होने के लिए मुख्यालय उरई गए थे।
विज्ञापन
वहां से एक ही बाइक पर तीनों अपने घर ऊमरी लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। मृतकों में धनसिंह और मुन्नीलाल आपस में चाचा भतीजे थे, जबकि तेजसिंह धनसिंह का फुफेरा भाई था। वह जन्म से ही अपनी ननिहाल में रह रहा था।