{"_id":"6022b3735782360035399e5a","slug":"up-jalaun-police-reached-on-the-information-of-tiles-of-hindu-deities-on-the-floor","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जालौन में फर्श पर हिंदू-देवताओं के टाइल्स की सूचना पर पहुंची पुलिस, टाइल्स उखड़वा नया फर्श डलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जालौन में फर्श पर हिंदू-देवताओं के टाइल्स की सूचना पर पहुंची पुलिस, टाइल्स उखड़वा नया फर्श डलवाया
Tue, 09 Feb 2021 09:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 09 Feb 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
जालौन के कोंच में मोहल्ला भगत सिंह नगर में स्थित एक धर्मशाला में बने शौचालय के फर्श पर हिंदू-देवताओं सहित पूज्य प्रतीक चिह्नों के चित्रयुक्त टाइल्स लगाए गए हैं। यह सूचना किसी ने हिंदू संगठनों को दी।
इस पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष साकेत शांडिल्य, राजा तिवारी आदि ने मामले की शिकायत प्रभारी निरीक्षक इमरान खान को दी। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन वहां ऐसा कुछ न मिला।
बताते हैं कि शिकायत की जानकारी मिलने पर धर्मशाला संचालक ने पहले ही सारे टाइल्स हटवाकर वहां नया फर्श डलवा दिया। पूछताछ करने पर उसने इस बात से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने धर्मशाला के संचालकों को कड़ी हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि माहौल खराब न करे। पुलिस ने बताया कि धर्मशाला को बने काफी समय हुआ है। पिछले सप्ताह धर्मशाला में एक कार्यक्रम हुआ था। उसमें पहुंचे किसी व्यक्ति ने इस मामले की शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही नहीं मिली।