{"_id":"65ee041792a2500b2c0d9ea4","slug":"up-board-examinations-have-ended-after-the-completion-of-the-examination-preparations-are-being-made-to-evaluate-the-answer-sheets-orai-news-c-224-1-ori1004-111993-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त, अब मूल्यांकन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त, अब मूल्यांकन की तैयारी
Mon, 11 Mar 2024 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो गई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी है। 16 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। जहां परीक्षक उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन केंद्र की सूची जारी कर दी गई है। इसमें हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीन केंद्रों पर होगा। जबकि इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका के लिए एक केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। निर्धारित तिथि से मूल्यांकन का काम शुरू कर दिया जाएगा। 31 मार्च तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो जाएगा। कंट्रोल रूम के कर्मचारी रविवार को काम में जुटे रहे।
2168 ने छोड़ दी परीक्षा
यूपी बोर्ड की 9 मार्च को समाप्त हुई परीक्षा में हाईस्कूल में 1376 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। जबकि इंटरमीडिएट में 793 परीक्षार्थी नदारद रहे हैं। डीआईओएस का कहना है कि परीक्षा में सख्ती के कारण परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। बता दें कि हाईस्कूल में 21247 और इंटरमीडिएट में 19037 पंजीकृत थे। कुल 40284 परीक्षार्थियों में 2168 ने परीक्षा छोड़ दी है। (संवाद)