फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Untouchability teacher in charge of the line of fire

छुआछूत के आरोप में शिक्षक पर गाज

Sun, 17 Apr 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 17 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Untouchability teacher in charge of the line of fire
रैला गांव में आयोजित चौपाल में समस्याएं सुनतीं डीएम संदीप कौर। - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी संदीप कौर ने रविवार को विभागीय अफसरों के साथ कदौरा के लोहिया ग्राम रैला व खुटमिली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान हैंडपंपों की दयनीय स्थिति देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए इनकी जल्द मरम्मत के निर्देश दिए। इसके अलावा मिडडे मील केे वितरण में विद्यार्थियों के साथ छुआछूत एवं भेदभाव करने पर स्कूल केे शिक्षक को
विज्ञापन


निलंबित किया। निरीक्षण के बाद गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निस्तारण का भरोसा दिलाया गया। डीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ रविवार को सबसे पहले लोहिया ग्राम खुटमिली का दौरा किया। यहां परिषदीय विद्यालय की व्यवस्थाओं को देखा। विद्यालय के शिक्षक अनूप कटियार पर ग्रामीणों व विद्यार्थियों की ओर से आरोप
विज्ञापन


लगाया कि शिक्षक बच्चों को फेंक कर भोजन देते हैं। उन्होंने शिक्षाधिकारी से शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद गांव में कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम का काफिला रैला गांव पहुुंचा, जहां पर उन्होंने विकास कार्यों और जीर्णशीर्ण सड़क को देखा। ग्रामीणों से भी बातचीत की। निरीक्षण के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालय मेें आयोजित चौपाल में ग्रामीणोें की समस्याओं को सुना गया। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि गावं में 37 हैंडपंप सही ढंग से काम नहीं कर रहे हैं और रिबोर भी सफल नहीं हैं। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता ने जानकारी दी कि गांव में पेयजल योजना के लिए 20 लाख रुपये शासन से मंजूर हो चुके हैं। जल्द ही नलकूप व पाइप लाइन

बिछाकर पानी सप्लाई का काम शुरू कराया जाएगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण व लड़कियों की पढ़ाई के लिए इंटर कालेज के निर्माण की मांग उठाई। ट्यूबवेलों की भी मांग रखी गई। इस मौके पर एसडीएम गोरेलाल शुक्ला, जिला पंचायत राज अधिकारी सरफराज आलम, डीपीओ हदयनाथ, सीओ मनोज कुमार के अलावा, बीएसए राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।

गांव में रखेगा टैंकर, होगी पानी की आपूर्ति
खुटमिली के ग्रामीणों ने डीएम को गांव में गहराए पेयजल संकट के बारे में अवगत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आधा दर्जन हैंडपंपों का रिबोर कराने के लिए इंतजार में हैं। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि हैंडपंपों को ठीक कराया जाएगा, इसके अलावा गांव में गर्मी को देखते हुए टैंकर रखवाए जाएं, जिससे पानी की समस्या पैदा न हो सके।


कैंप लगाकर सुनी जाएं समस्याएं
डीएम संदीप कौर ने कहा कि कोई भी वृद्ध शासन की योजना से वंचित न रह सके, इसके लिए उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी व बीडीओ को निर्देश दिए कि गांव में कैंप लगाकर समस्याएं सुनी जाएं और उनका निस्तारण भी समय सीमा केे अंदर कराया जाए। वहीं, उपखंड अधिकारी शिविर लगाकर कनेक्शन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed