Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Under stress, the young man committed suicide by hanging himself.

Jalaun News: तनाव में युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 03 Jun 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Under stress, the young man committed suicide by hanging himself.
उरई। मानसिक तनाव के चलते युवक ने घर के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह जब परिजन उसके कमरे में गए तो शव लटका देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

सिरसा कलार थाना क्षेत्र के टिकरी मुस्तकिल निवासी अंकित अवस्थी (30) शुक्रवार की रात खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। शनिवार की सुबह जब परिजन कमरे में गए तो उसका शव लटका देखा। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि वह घर पर ही रहता था। प्रधानी का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गया। वह तीन-चार दिनों से किसी बात को लेकर तनाव में था। उसकी मौत से परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन



उधर, बीमारी से परेशान युवक ने गांव के बाहर जंगल में लगे नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। सुबह जब राहगीरों ने शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। नदीगांव थाना क्षेत्र के सलैया खुर्द निवासी किशन कुमार (18) ने शुक्रवार की शाम नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि वह कई महीनों से कमर के दर्ज से परेशान था। उसका इलाज भी चल रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी मौत से मां ऊषा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष उमाकांत ओझा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed