{"_id":"6744e62a9cdbff2ed80382e4","slug":"uncontrolled-tractor-trolley-overturned-in-a-ditch-farmer-died-after-being-crushed-orai-news-c-224-1-ori1005-122562-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में पलटी, किसान की दबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में पलटी, किसान की दबकर मौत
Tue, 26 Nov 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 26 Nov 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
आटा। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियत्रित होकर खेत में पलट गई। इससे उसमें सवार चालक किसान की दबकर मौत हो गई। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आटा थाना क्षेत्र के कुरौना गांव निवासी शिवपाल (38) रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खेत पर गया था। ट्रॉली में चारा लादकर जब वह घर लौट रहा था। तभी ट्रैक्टर की स्टीयरिंग से किसान का संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह उसे निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके बच्चे लोकेंद्र व आकांक्षा हैं। उसकी मौत से पत्नी कला देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। बताया कि वह ही घर में इकलौता कमाने वाला था। अब परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।