{"_id":"5f59190b8ebc3e36873ecc7e","slug":"uncontrolled-tractor-overturns-in-jalaun-nephew-dies-of-nephew-orai-news-knp5816969140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, भांजे की मौत मामा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, भांजे की मौत मामा घायल
विज्ञापन
कदौरा क्षेत्र में खंदक में पलटा पड़ा ट्रैक्टर
- फोटो : ORAI
कदौरा। क्षेत्र के गांव कठपुरवा में खेत की बुआई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर चला रहे भांजे की ट्रैक्टर से दब कर मौके पर मौत हो गई, जबकि उस पर बैठे मामा गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल मामा को अस्पताल पहुंचाया जहां, हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना बिबार जिला हमीरपुर निवासी हिमांशु 20 पुत्र छुट्टन एक हफ्ते पूर्व अपने मामा अभिषेक सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम कठपुरवा थाना कदौरा के घर आया था। बुधवार को मामा खतों की बुआई करने के लिए घर से निकला तो भांजा अभिषेक भी मामा के साथ आ गया और उसने खेत की बुआई श्ुारू की, बुआई के दौरान अचानक ट्रैक्टर एक गड्ढे में फंसने की वजह से अनियंत्रित हो गया और खेत के बगल में खाई में पलट गया। जिसमें ट्रैक्टर चला रहा, भांजा ट्रैक्टर के नीचे दब गया। ट्रैक्टर पलटता देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसान व मजदूर दौड़े और घायलों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन तब तक हिमांशु की मौत हो गई, जबकि मामा अभिषेक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को निकाला और घायल मामा को स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सीएचसी में घायल मामा की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हिमांशू को खेत पर ले गई, मौत
परिजनों ने बताया कि जब अभिषेक खेत पर जा रहा था तभी भांजे हिमांशू ने मामा के साथ जाने की जिद की। घर के लोगों के साथ मामा अभिषेक ने भी हिमांशु को खेत पर जाने से रोका था, लेकिन किसी पता था कि मौत उसे खेत पर ले जा रही है। अब हिमांशु कभी नहीं लौटेगा।
विज्ञापन
गांजा सहित गिरफ्तार
कदौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी खुर्द में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धीरू सिंह पुत्र मुन्ना सिंह को 600 ग्राम गांजे के साथ पकड़ लिया और उसको संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि युवक काफी समय से गांजा बेच रहा है। उसको कानाखेड़ा मोड़ से पकड़ा है।