फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncontrolled bike slipping, driver serious

अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, चालक घायल

Mon, 03 Feb 2020 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike slipping, driver serious
घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त पड़ी बाइक - फोटो : ORAI
आटा। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित भभुआ मजार के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसलने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के चदरसी गांव निवासी दुष्यंत कुमार (35) पुत्र देव सिंह सोमवार दोपहर अपने घर से किसी काम से उरई जा रहा था। जब उसकी बाइक आटा थाना क्षेत्र के भभुआ मजार के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर पड़ी और काफी दूर तक फिसलती चली गई। हेलमेट न लगाए होने की वजह से बाइक सवार का सिर में गंभीर चोटें आईं। वहां से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। कालपी सीओ संजय कुमार शर्मा व आटा थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए और टोल की एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया। राहगीरों ने बताया कि 108 एंबुलेंस सूचना के 40 मिनट बाद तक भी मौके पर नहीं पहुंची। जिससे घायल वहीं पड़ा तड़पता रहा।

आटा के पास घटनास्थल पर मौजूद सीओ संजय शर्मा

आटा के पास घटनास्थल पर मौजूद सीओ संजय शर्मा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed