{"_id":"5db599bf8ebc3e01740f7edd","slug":"uncontrolled-bike-falls-into-ravine-youth-injured-orai-news-knp5223026114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक खंदक में गिरी, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक खंदक में गिरी, युवक घायल
विज्ञापन
आटा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमारी नाला पर एक अनियंत्रित बाइक खड्ड में जा गिरी। जिससे बाइक में आग लग गई और बाइक धू-धू कर जलने लगी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर में चोटें आईं हैं।
झांसी-कानपुर हाईवे स्थित चमारी नाला के पास रविवार शाम बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड्ड में जा गिरी। खड्ड में गिरने से किसी तरह बाइक में आग लग गई और वह धू-धूकर जल गई। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक पर बैठा साथी मौके से भाग गया।
राहगीरों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अभी घायल कुछ बताने की स्थिति में नही है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस बाइक के नंबर से युवक की पहचान करने में जुटी है।