फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Uncle and nephew die in road accident

Jalaun News: सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

Mon, 15 Jun 2026 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew die in road accident
फोटो - 04 मृतक गौरव की फाइल फोटो।
माधौगढ़। साली को छोड़कर मध्यप्रदेश लौट रहे चाचा-भतीजे की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भतीजे की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चाचा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के मिहौना थाना क्षेत्र स्थित बिंस्वारी गांव निवासी गौरव कुमार (22) अपने चाचा भीम सिंह (25) के साथ रविवार को रामपुरा थाना क्षेत्र के टीहर गांव में एक कार्यक्रम में अपनी साली को छोड़ने आए थे। बताया कि कार्यक्रम के बाद रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही उनकी बाइक माधौगढ़ क्षेत्र के मढ़ा गांव के पास ऊंचा रोड पर पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हेलमेट न पहने होने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गौरव कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल भीम सिंह को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर झांसी भेजा गया। सोमवार को उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि गौरव की शादी महज 15 दिन पहले हुई थी। शादी की खुशियां अभी घर से गई भी नहीं थीं कि इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। चाचा-भतीजे की मौत से गांव में शोक की लहर है।

सीओ माधौगढ़ अंबुज यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही वाहन को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो - 04 मृतक गौरव की फाइल फोटो।

फोटो - 04 मृतक गौरव की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed