फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ultrasound not being done in women's hospital for four months, patients worried

Jalaun News: महिला अस्पताल में चार माह से नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड, मरीज परेशान

Thu, 12 Oct 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound not being done in women's hospital for four months, patients worried
उरई। जिला महिला अस्पताल की चार महीने से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब है। मरीज बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मजबूर हैं। जिला अस्पताल में सक्रिय महिला दलाल उन्हें निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर ले जाकर महंगे दामों पर जांच करा रही हैं।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन चार जुलाई को खराब हो गई थी। तब से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप है। इससे मरीज और तीमारदार परेशान हैं। कुछ महिलाएं अल्ट्रासाउंड कराने जिला अस्पताल चली जाती हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली महिलाओं को जिला महिला अस्पताल में घूम रहीं महिला दलाल बरगलाकर निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर ले जाती हैं। उनसे ज्यादा कीमत वसूली जाती है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में पहले भी अल्ट्रासाउंड सेवाओं बाधित रही हैं। यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट गौरव द्विवेदी को लापरवाही के आरोप पर सीएमओ ने महिला अस्पताल से हटाकर पीएचसी पतराही भेज दिया था। इसके बाद से अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप हो गई थीं। हो हल्ला होने पर जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजस्टि डॉ. सौरभ कुमार की तीन दिन महिला अस्पताल में ड्यूटी लगा दी गई थी। तीन दिन वह जिला अस्पताल और तीन दिन महिला अस्पताल में बैठकर मरीजों का अल्ट्रासाउंड करते थे। चार जुलाई को महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन पूरी तरह ठप हो गई। इससे यहां समस्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



30 किलोमीटर से आईं, पर नहीं हुआ अल्ट्रासाउंड
कालपी की तौसीन पति के साथ जिला महिला अस्पताल आई थीं। बताया कि वह गर्भवती हैं। डॉक्टर को दिखाने पर अल्ट्रासाउंड की सलाह दी है। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। कालपी यहां से तीस किलोमीटर से ज्यादा दूर है। ऐसे में अल्ट्रासाउंड कराने में परेशानी हो रही है। प्राइवेट में ही अल्ट्रासाउंड कराने की मजबूरी है।


प्राइवेट में कराना पड़ेगा अल्ट्रासाउंड
रामनगर की उमा ने बताया कि वह भी गर्भवती हैं। महिला अस्पताल आने पर पता चला कि चार महीने से अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे हैं। जिला अस्पताल जाने के लिए कहा गया। वहां गईं तो चला कि नंबर फुल हो गए हैं। आज अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाएगा। प्राइवेट सेंटर में 800 रुपये में अल्ट्रासाउंड होगा। अब इतने पैसे खर्च करने पड़ेंगे तब सरकारी डॉक्टर को दिखा पाएंगी।


वर्जन...
महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड सेवाएं ठप है। इसकी सूचना जिला प्रशासन के साथ महानिदेशक कार्यालय को दे दी गई है। महानिदेशक कार्यालय से आश्वासन मिला है कि जल्द नई अल्ट्रासाउंड मशीन मिलेगी। तब तक महिलाओं को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सलाह दी जा रही है।-डॉ. सुनीता बनौधा, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed