{"_id":"66ec9ae685dca2fb7401ca64","slug":"ultrasound-machine-soon-in-chc-orai-news-c-224-1-ka11004-119895-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: सीएचसी में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: सीएचसी में जल्द ही अल्ट्रासाउंड मशीन
Fri, 20 Sep 2024 03:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 20 Sep 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जाएगी। इसकी स्वीकृति हो चुकी है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर इसकी मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई गई थी। सीएमओ कार्यालय से शिकायत का निस्तारण करते हुए इस संबंध में शिकायतकर्ता को लिखित रूप से अवगत कराया गया है।
नगर के अशफाक राईन ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि सीएचसी में प्रतिदिन 500 से 700 मरीज आते हैं। इनमें आधे से अधिक महिला मरीज होती हैं। इनमें से कई को अल्ट्रासाउंड कराने की जरूरत पड़ती है। सीएचसी में यह सुविधा उपलब्ध न होने से मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा जाता है।
मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए उरई जाना पड़ता है। वहां लगभग एक हजार रुपये अल्ट्रासाउंड कराने में खर्च होते हैं। इसके अलावा आने-जाने का खर्च, वाहन खर्च अतिरिक्त होता है। जिससे मरीजों व उनके तीमारदारों को काफी दिक्कत होती है। उन्होंने मांग करते हुए कहा था कि सीएचसी में मरीजों की सुविधा के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन लगवाई जाए। उनकी शिकायत का निस्तारण सीएमओ कार्यालय से किया गया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया कि शासन से सीएचसी जालौन के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र का पंजीकरण होने के बाद संबंधित फर्म द्वारा अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने पर उसे सीएचसी में स्थापित करा दिया जाएगा। इस जानकारी पर नगर के लोगों में हर्ष है।