{"_id":"65d3c685152520b7380f72a9","slug":"udyognagari-express-arrived-nine-hours-late-chhapra-mail-cancelled-orai-news-c-224-1-ori1004-111068-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: उद्योगनगरी एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से आई, छपरा मेल निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: उद्योगनगरी एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से आई, छपरा मेल निरस्त
Tue, 20 Feb 2024 02:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग पर ट्रेनों के देरी से आने की दिक्कत कम नहीं हो रही है। इस वजह से यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में कई घंटे स्टेशन पर गुजारने पड़ रहे हैं। सोमवार को मुंबई की ओर से आने वाली उद्योगनगरी एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से आई।
मुंबई से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ उद्योगनगरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 10:58 बजे के स्थान पर शाम 7:58 बजे 9 घंटे देरी से चल रही है। मुंबई से सुल्तानपुर जाने वाली सुल्तानपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सात घंटा देरी से आ रही है। इसे गोरखपुर से संत कबीरनगर एक्सप्रेस 3:30 घंटा, बरौनी से ग्वालियर जाने वाली बरौनी मेल एक घंटा और ग्वालियर बरौनी मेल (छपरा मेल) को निरस्त किया गया है। विलंब से आने वाली ट्रेनों से यात्रियों को यात्रा करने में परेशानी हो रही है।
यात्रियों का कहना है कि पहले खराब मौसम के चलते ट्रेनों का आवागमन कई घंटे देरी से रहा। इनकी वजह से आने-जाने वाले लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे देरी से पहुंचना हुआ। मौसम सही होने के बावजूद भी रहने देरी से चल रही है। इससे काफी परेशानी हो रही है। इस बारे में रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मौसम की वजह से ट्रेनों का देरी से आना हो रहा है। सही होने पर संचालन सुचारु हो जाएगा।