{"_id":"693872ffe4a6ab24af0673a6","slug":"two-youths-injured-in-car-bike-collision-on-state-highway-orai-news-c-224-1-ori1005-137826-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: स्टेट हाईवे पर कार-बाइक में भिड़त, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: स्टेट हाईवे पर कार-बाइक में भिड़त, दो युवक घायल
विज्ञापन
कुठौंद (उरई)। औरैया स्टेट हाईवे पर मंगलवार सलेमपुर को स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास कार और बाइक की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
औरैया के सिकरना निवासी दिव्यांशु (25) व मनोज सेंगर (26) मरीज से मिलने बाइक से जा रहे थे। वह सलेमपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। कार चालक भी हादसे में मामूली रूप से घायल हुआ है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)