{"_id":"6a08bf83a6a1f2274f0bd038","slug":"two-youths-died-after-their-car-collided-with-a-tree-and-overturned-into-a-ditch-orai-news-c-224-1-ori1005-144324-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पेड़ से टकराकर कार खंदक में पलटी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पेड़ से टकराकर कार खंदक में पलटी, दो युवकों की मौत
विज्ञापन
फोटो -19 क्रेन की मदद से निकाली जा रही कार। संवाद
जालौन। औरैया-उरई फोरलेन पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खंदक में पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे एक बलेनो कार औरैया की ओर से जालौन की तरफ आ रही थी। कार में चार युवक सवार थे। इनमें जिला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम कुड़ेसरा निवासी शोएब (22), जनपद गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र निवासी इस्माइल शेख (19), मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र के ग्राम सिकरी निवासी आरिफ (23) और बिहार के औरंगाबाद जनपद के थाना अचपुरा क्षेत्र के ग्राम पीरू निवासी इरशाद (25) हैं। बताया गया कि ये पेट्रोल टैंक निर्माण में वेल्डिंग का काम करते थे। कार जैसे ही कन्हैयालाल स्कूल के पास पहुंची। चालक संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार खंदक में पलट गई। हादसे में चारों सवार घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी-112 पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने शोएब और इस्माइल शेख को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आरिफ और इरशाद को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है जबकि दो घायल हैं। परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया गया है।