फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   two year old innocent girl

Jalaun News: युवक ने दो साल की मासूम से किया दुष्कर्म

Tue, 09 Apr 2024 01:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 09 Apr 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
two year old innocent girl
कोंच (जालौन)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हैवानियत का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। परिवार के ही एक युवक ने दो साल की मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म कर डाला, जिससे उस मासूम का प्राइवेट पार्ट बुरी तरह जख्मी हो गया है।
विज्ञापन

बताया गया है कि बच्ची शाम को घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी युवक ने अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन से मासूम को घर के भीतर बुलवा लिया और घटना को अंजाम दे डाला। परिजनों ने जब उसकी हालत देखी और उससे पूछा तो सारी घटना सामने आ गई। उन्होंने मासूम के इलाज के लिए कई प्राइवेट चिकित्सकों के दरवाजे खटखटाए लेकिन मासूम का इलाज करने से सभी ने हाथ खड़े कर दिए। ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस फिलहाल मामले को दबाने की कोशिश कर रही है क्योंकि मामला बहुत ही संवेदनशील है। बच्ची को लेकर परिजन कोतवाली पहुंच गए थे और उसका इलाज कराने की बात कर रहे थे। सीओ उमेश कुमार पांडे का कहना है कि दुष्कर्म की घटना सामने आई है पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed