फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two thousand population troubled by waterlogging

Jalaun News: दो हजार की आबादी जलभराव से परेशान

Thu, 14 Mar 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 14 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two thousand population troubled by waterlogging
उरई। नगर पालिका के अधूरे काम का दंश नया पटेल नगर की दो हजार की आबादी पिछले आठ साल से सह रही है। जिस उद्देश्य से नाले का निर्माण शुरू हुआ था, वह आज तक पूरा नहीं हो सका है। नाले का निर्माण आधा हुआ है, इस वजह से गंदा पानी नाले से ओवर फ्लो होकर बस्ती में आकर खाली प्लॉट और गड्ढों में भर जाता है। पालिका के अधिकारियों को इसकी कोई फिक्र नहीं है। शादी कार्यक्रम या कोई त्योहार होता है तो बस्ती के लोग सफाई करवाते हैं।
विज्ञापन

शहर के वार्ड संख्या 13 की यह बस्ती एआरटीओ ऑफिस के सामने है। नया पटेल नगर के बीचोबीच करीब आठ साल पहले नाला निर्माण का काम शुरू हुआ था। यह नाला करीब तीन हजार मीटर लंबा बनाया जाना था, लेकिन एक हजार मीटर के करीब ही इसका निर्माण हो सका, उसके बाद दो हजार मीटर तक का काम अधूरा छोड़ दिया गया। इस नाले को गंदे नाले से जोड़ा जाना था। लेकिन, वहां तक सिर्फ कच्ची निकासी कर के काम छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

नतीजा यह है कि नाले में बस्ती का पानी पहुंचता है। जहां तक पक्का नाला है, वहां तक तो पानी आगे बढ़ता जाता है, लेकिन फिर कच्चा नाला शुरू होते ही समस्या शुरू हो जाती है। ओवर फ्लो होने पर नाले का गंदा पानी बस्ती में भर जाता है। गर्मी के मौसम में यह पानी कई लोगों को बीमार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले नया पटेल नगर के लोग
फोटो-03 बबलू
बबलू ने बताया कि डर के चलते बच्चों को भी बाहर नहीं खेलने देते हैं। चार फरवरी को उनके यहां शादी थी। स्वयं के खर्च पर कर्मचारी बुला कर सफाई करवाई थी।
फोटो-04 राजकुमारी
राजकुमारी ने बताया कि नाले में आए दिन कोई न कोई पशु गिरता है। पिछले सप्ताह एक गोवंश को निकालने पर उनके सर में चोट आ गई थी। पालिका के अधूरे काम के चलते नाले पर कब्जे हो रहे हैं।


वर्जन-
नया पटेल नगर के नाले का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। पूर्व पालिकाध्यक्ष ने इस पर गौर नहीं किया। आधा अधूरा निर्माण होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। खेतों प्लॉटों में पानी भर रहा है। इसकी शिकायत आई थी, बजट मिलने पर नाले का पूरा निर्माण करवाया जाएगा।
-गिरजा चौधरी, नगर पालिकाध्यक्ष, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed