फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Station cameras out of order; solving the jewelry theft case poses a challenge.

Jalaun News: स्टेशन के कैमरे खराब, जेवर चोरी का खुलासा चुनौती

Tue, 01 Sep 2026 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Station cameras out of order; solving the jewelry theft case poses a challenge.
फोटो-2-आकांक्षा।
उरई। आटा रेलवे स्टेशन पर मायके आई विवाहिता के हैंडबैग से करीब दस लाख रुपये के जेवर और पांच हजार रुपये की नकदी चोरी होने के मामले में अब रेलवे पुलिस के सामने घटना का खुलासा करना चुनौती बन गया है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों के खराब हैं। हालांकि, जीआरपी ने मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

झांसी निवासी आकांक्षा (29) कानपुर से झांसी जाने वाली मेमू ट्रेन में सवार होने के लिए आटा स्टेशन पहुंची थीं। इसी दौरान उनका हैंडबैग चोरी हो गया था। बैग में करीब दस लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये की नकदी रखी थी।
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए जीआरपी ने तीन टीमें लगाई हैं। एक टीम जीआरपी थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी के नेतृत्व में है। दूसरी टीम में दरोगा ईश्वरदीन साहू और प्रेम कनौजिया हैं। तीसरी टीम कालपी चौकी प्रभारी दुष्यंत कुमार के नेतृत्व में काम कर रही है। टीमें आटा स्टेशन पहुंचकर झांसी-कानपुर और कानपुर-झांसी के बीच चलने वाली मेमू ट्रेनों में आने-जाने वाले यात्रियों पर नजर रख रही है। स्टेशन पर मौजूद लोगों से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब स्टेशन और ट्रेनों में सक्रिय रहने वाले संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है। घटना के समय स्टेशन पर मौजूद किन्नरों और अवैध वेंडरों से भी पूछताछ किए जाने की तैयारी है।

वहीं, आटा स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे खराब होने से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना कम हो गई है। यदि कैमरे चालू होते तो स्टेशन पर बैग लेकर घूम रहे संदिग्धों और घटना के बाद वहां से निकलने वालों की पहचान करने में मदद मिल सकती थी।



मामले की रिपोर्ट जीआरपी में दर्ज है। आरपीएफ की टीम भी अपने स्तर से निगरानी कर रही है।
आरबी शुक्ला, इंस्पेक्टर आरपीएफ



चोरी की घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गईं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed