{"_id":"650c8b393bc9545d02048898","slug":"two-thieves-arrested-car-bike-and-six-batteries-recovered-orai-news-c-224-1-ori1004-4298-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दो चोर गिरफ्तार, कार, बाइक और छह बैटरियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दो चोर गिरफ्तार, कार, बाइक और छह बैटरियां बरामद
विज्ञापन
सिरसाकलार। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से कार, बाइक और चोरी की छह बैटरियां बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोरों पर कानपुर देहात और जिले के थानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं।
थाना पुलिस ने क्षेत्र के पाल गांव के जंगल से वाहन चोर कानपुर देहात के देवराहट थाना क्षेत्र के लखनापुर व हाल पता शिद्धेश्वर मंदिर पुखरायां थाना भोगनीपुर निवासी अभिषेक यादव उर्फ आरजू व कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के नगीना बांगर निवासी समरजीत सिंह को पकड़ा है। इनके पास से वाहनों की छह बैटरी, एक बाइक और एक कार बरामद की।
थानाध्यक्ष दिनेश कुरील ने बताया कि अभिषेक पर सिरसाकलार और भोगनीपुर में चार मामले चोरी व मारपीट के दर्ज हैं। वहीं समरजीत पर सिरसाकलार व मूसानगर थाने में चार मामले विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं। पकड़े गए चोरों ने पूछताछ में बताया कि वह दो साथियों की मदद से घटना को अंजाम देते हैं।