{"_id":"579cdf634f1c1b1c1521eed6","slug":"two-teachers-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षक निलंबित, तीन का रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षक निलंबित, तीन का रोका गया वेतन
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
टीचर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों प्राथमिक शिक्षक संघ केे नेताओं के अपना रौब जमाने केे चक्कर में कुठौंद ब्लाक केे खंड शिक्षाधिकारी कमलेश गुप्ता को पीटे जाने के मामले में बीएसए ने कार्रवाई की है। बीईओ की शिकायत पर विभागीय जांच के बाद बीएसए ने इनमें से दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया और तीन शिक्षकों पर अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने की कार्रवाई की है। बीती
18 जुलाई सोमवार को कुठौंद ब्लाक के खंड शिक्षाधिकारी कमलेश गुप्ता सुबह 9.40 बजे जूनियर हाईस्कूल शंकरपुर में अभिलेखों का निरीक्षण कर रहे थे। उसी समय करीब आधा दर्जन शिक्षक नेताओं ने गालीगलौज करते हुए बीईओ के साथ मारपीट कर दी थी। इसकी रिपोर्ट बीईओ ने कुठौंद थाने में दर्ज कराई व बीएसए एवं डीएम से भी लिखित शिकायत की। इस पर
बीएसए प्रदीप कुमार ने जांच बैठा दी। जांच में दोषी पाए गए प्राथमिक विद्यालय बिचौली के सहायक अध्यापक धर्मेंद्र चौहान, जूनियर हाईस्कूल कुरेपुरा कनार के सहायक अध्यापक राकेश शुक्ला पर निलंबन की कार्रवाई की गई। साथी शिक्षकों में प्राथमिक विद्यालय बिचौली के सहायक अध्यापक पंकज कुमार, प्राथमिक विद्यालय दौनापुर केे प्रधानाध्यापक अवधेश श्रीवास्तव व प्राथमिके विद्यालय कुरेपुरा कुनार के सहायक अध्यापक प्रदीप पचौरी पर अग्रिम आदेशों तक वेंतन रोकने की कार्रवाई की गई।