फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two special trains on the last day of Kumbh, passengers found seats vacant

Jalaun News: कुंभ के आखिरी दिन दो स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को सीट मिली खाली

Thu, 27 Feb 2025 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two special trains on the last day of Kumbh, passengers found seats vacant
उरई। झांसी से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल दो ट्रेनों को बुधवार को यात्रियों ने खाली देखकर सवार होते हुए राहत की सांस ली। झांसी से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर 01803 अपने निर्धारित समय से दो घंटा देरी से आई। यात्रियों को सकुशल रवाना करने के लिए आरपीएफ एवं पुलिस फोर्स मौजूद रहा। कोई भी यात्री छूट न पाए इसके लिए बार-बार अनाउंसमेंट करते हुए ट्रेन को अतिरिक्त रोककर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसके बाद दूसरी कुंभ स्पेशल ट्रेन 4:50 बजे आई। उसमें भी गिने चुने यात्री सवार हुए। कुंभ स्पेशल में जगह मिलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले 15 दिनों से कुंभ स्पेशल में पैर रखने की जगह नहीं थी। यात्री ठसाठस सवार होकर यात्रा कर रहे थे। प्रयागराज पहुंचने में 12 घंटे से अधिक समय लग रहा था। यह क्रम लगातार होने की वजह से यात्री सड़क मार्ग और अपने साधन से भी रवाना हो रहे थे। महाशिवरात्रि के अंतिम शाही स्नान के दिन स्टेशन पर लगभग एक सैकड़ा यात्री सवार होकर प्रयागराज के लिए रवाना हुए। बंगरा रेढ़र निवासी जयंती, मीना, सावित्री अपने लड़के सुधीर के साथ कुंभ स्नान करने जा रही थीं। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन ट्रेन खाली होने की वजह से स्नान करने के लिए जा रहे हैं। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उरई स्टेशन पर एक दर्जन ट्रेनों का आंशिक ठहराव
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड पर परिवर्तित मार्ग से गुजरने वाली एक दर्जन पैसेंजर ट्रेनों का मंडल रेल प्रशासन ने स्टेशन पर आंशिक ठहराव किया है। कुंभ जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। बता दें कि परिवर्तन मार्ग से गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों को स्टेशन पर रोककर चलाया जा रहा है। इसमें मुंबई से बलिया कामायनी एक्सप्रेस, पटना से एर्नाकुलम ट्रेन नंबर 22670, पुणे से गोरखपुर ट्रेन नंबर 11037, यशवंतपुर से लखनऊ ट्रेन नंबर 12539, मुंबई से गोरखपुर ट्रेन नंबर 12165, मुंबई से जयनगर ट्रेन नंबर 11061, गोरखपुर से मुंबई ट्रेन नंबर 15018, गोरखपुर से मुंबई ट्रेन नंबर 12166, मुंबई से रांची ट्रेन नंबर 18610, दादर से बलिया ट्रेन नंबर 01025, गोरखपुर से दादर ट्रेन नंबर 01028 समेत सभी ट्रेनों का ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed