फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two sides fight and stone pelting in a minor dispute

मामूली विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

Fri, 28 Aug 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two sides fight and stone pelting in a minor dispute
आटा। पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में एक-दूसरे पर पथराव कर लाठियों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा मय फोर्स के पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को शांत कराकर घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजकर अस्पताल में भर्ती कराया। कहा कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आटा थाना के क्षेत्र के ग्राम सधारा में बुधवार देर रात ग्राम प्रधान परमाई बाल्मीकि के पुत्र प्रेमसिंह को छोटे पाल पुत्र चिंतापाल पाल ने पुरानी रंजिश के चलते शराब के नशे में लहूलुहान कर दिया। जब प्रेम सिंह ने बचाव में उससे मारपीट की तो छोटे के पक्ष के तकदीर उर्फ छोटे पुत्र चिंतामन, जीत सिंह, विशाल पुत्र जीतसिंह, पप्पू पुत्र तकदीर, नरोत्तम पुत्र जयकरन, नीरज पुत्र राम लखन व रोहित पुत्र फूलसिंह ने प्रेमसिंह तथा मंगली बाल्मीकि पुत्र रतन बाल्मीकि को पथराव कर लाठियों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। इससे पहले किए गए पथराव में वेदा वाल्मीकि पत्नी राकेश वाल्मीकि, बलदेव व उसके भतीजे की बहू भी बुरी तरह से घायल हो गई। प्रेम सिंह के पक्ष से भी पथराव किए जाने पर दूसरे पक्ष के मान सिंह और लाल सिंह की पुत्री चायना (7) भी ईंट लगने से घायल है3। थाना प्रभारी निरीक्षक सुधाकर मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तुरंत उरई अस्पताल भेजा और कुछ लोगों को पकड़कर ले आई थाने जहां पर कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed