{"_id":"5da4bebb8ebc3e0148604af8","slug":"two-sides-clashed-over-fireworks-four-injured-orai-news-knp519721759","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशबाजी करने पर दो पक्ष भिड़े, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशबाजी करने पर दो पक्ष भिड़े, चार घायल
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मैनुपुर में रविवार रात टेसू झिंझिया के विवाह के दौरान आतिशबाजी छुड़ाने से मना करने पर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के चार लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के मैनुपुर गांव में शरद पूर्णिमा पर टेसू झिंझिया का विवाह कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव के मोंटू, राजू, राम, विनोद आदि आतिशबाजी करने लगे तभी आतिशबाजी की चिंगारियां रमेश के घर की ओर जा रही थीं। जिस पर रमेश ने मोंटू से आतिशबाजी छुड़ाने को मना किया।
इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। जिसके बाद दोनों पक्षों से जमकर लाठी डंडे चलने लगे और जिसमें मोंटू, राजू, राम व विनोद घायल हो गए । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल मानिक चंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, जांचकर कार्रवाई की जाएगी।