फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two schools running without recognition were fined Rs 1 lakh each

Jalaun News: बिना मान्यता के चल रहे दो स्कूलों पर एक-एक लाख का जुर्माना

Wed, 06 Aug 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two schools running without recognition were fined Rs 1 lakh each
उरई। महेवा ब्लॉक बिना मान्यता के चल रहे दो विद्यालयों पर बीएसए चंद्रप्रकाश ने एक-एक लाख रुपये जुर्माना लगाया है। तत्काल प्रभाव से स्कूल बंद न करने की स्थिति में रोजाना दस हजार रुपये जुर्माना लगाने की चेतावनी दी है। संचालकों को निर्देशित किया है कि उनके विद्यालय के विद्यार्थियों का नजदीकी स्कूल में दाखिला दिलाया जाए। दोनों विद्यालय महेबा ब्लॉक के हैं।
विज्ञापन


महेबा ब्लॉक में उड़ान एकेडमी के नाम से चल रहे स्कूल को बिना मान्यता के पकड़ा गया था। इस स्कूल को 22 जुलाई 2024 को बंद करने के लिए कहा गया था। इसके लिए स्कूल प्रबंधन को कई बार बीईओ महेबा ने नोटिस भी दिया लेकिन संचालन बंद नहीं किया गया। बीईओ महेबा ने बीती 25 जुलाई को बीएसए को पत्र लिखकर फर्जी स्कूल बंद न होने की जानकारी दी। इसी तरह महेबा ब्लॉक के अभैदपुर गांव में गुरुकुल एकेडमी (बृजकिशोर, विष्णु कुमार विद्यालय) का भी संचालन अवैध रूप से हो रहा था। बीईओ के कई बार कहने के बावजूद विद्यालय का संचालन बंद नहीं किया गया। बल्कि, गुरुकुल एकेडमी के स्थान पर बृजकिशोर, विष्णु कुमार विद्यालय के नाम से उसी भवन में स्कूल संचालन शुरू कर दिया गया। इसकी भी जानकारी बीईओ रंगनाथ चौधरी ने 25 जुलाई को बीएसए को दी। बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों विद्यालयों को फर्जी बताते हुए जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

साथ ही जब तक विद्यालय बंद नहीं किया जाता है तब तक दस हजार रुपये रोजाना के हिसाब से जमा करना होगा। यदि 15 दिन के अंदर जुर्माने की राशि जमा नहीं की जाती है तो जुर्माने की राशि भू राजस्व की भांति वसूली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन
दोनों विद्यालयों को पिछली साल बंद करने का नोटिस जारी किया गया था। कुछ दिन स्कूल बंद होने के बाद फिर से संचालन शुरू कर दिया गया। बीईओ ने इसकी आख्या दी है। इस पर दोनों फर्जी विद्यालयों पर जुर्माना लगाया गया है। आरटीई का उल्लंघन और अमान्य विद्यालय संचालन करने वालों पर सख्ती की जाएगी।
चंद्रप्रकाश, बीएसए जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed