फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two people dressed as sadhus robbed a couple of their jewellery

Jalaun News: साधु के वेष में आए दो लोग, दंपती से ठग ले गए जेवर

Sat, 28 Jun 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two people dressed as sadhus robbed a couple of their jewellery
मुहम्मदाबाद। साधु वेष में आए दो युवक दंपती को गुमराह कर करीब दो लाख के जेवरात ठग ले गए। जब उन्हें जेवरात ले जाने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने दोनों की खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव निवासी प्रेम अतरौलिया घर के कमरे में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी सीमा देवी घर के आंगन में थी। तभी साधु भेष में दो युवक आए और आवाज लगाई। जब सीमा दरवाजे पर पहुंची तो उनमें से एक साधु वेषधारी बोला कि बेटा परेशान दिख रही हो, पति भी कुछ नहीं कर रहा है, इस पर महिला ने कहा कि आप सही कह रहे हैं, बाबा, इसका कुछ उपाय हो सकता है, महिला ने बताया कि वह बोले कि काला कपड़ा और दो दो सौ रुपये लेकर आओ उपाय करते हैं।
विज्ञापन

इस पर सीमा ने पति प्रेम को भी बुला लिया। आरोपियों ने कपड़े में सीमा के मंगलसूत्र व सोने की झुमकी बांध दिए। इसके बाद बोले कि सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी। परेशान न हो। प्रेम ने कहा कि दोनों को उन्होंने दक्षिणा दी और उन्हें स्टैंड पर छोड़ दिया। वापस आकर वह कपड़ा खोला तो उसमें सिर्फ एक लकड़ी बंधी थी और एक छल्ला था। सोने-चांदी के आभूषण कपड़े से गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि तब उन्हें पता चला कि उनके साथ करीब डेढ़ लाख की ठगी हुई है। उन्होंने उन्हें बाइक से खोजा, लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चला। दोनों के गांव में घूमते हुए फोटो गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि दोनों पहले कई घरों में गए थे, लेकिन वहां उनसे ज्यादा किसी ने बात नहीं की, इस पर वह चले गए, लेकिन कुछ देर में ही उन्होंने दंपती को अपना शिकार बचा लिया। कोतवाल शशिकांत चौहान ने बताया कि जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed