{"_id":"5e08fbf28ebc3e87c9332849","slug":"two-people-died-due-to-cold-orai-news-knp5351857147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से दो लोगों ने दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से दो लोगों ने दम तोड़ा
विज्ञापन
माधौगढ़/रामपुरा (जालौन)। माधौगढ़ व रामपुरा क्षेत्र में एक वृद्धा समेत दो लोगों की मौत हो गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव हैदलपुरा निवासी कटोरी देवी (70) पत्नी रामप्रसाद कुशवाहा को शनिवार शाम तेज सर्दी लग गई, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पडी़। परिजनों ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुत्र चतुर का कहना है कि डाक्टरों ने रविवार सुबह ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया। ग्वालियर ले जाते समय बंगरा के पास मौत हो गई है। पुत्रवधू रानीव नाती रिंकू का रो रोकर बुरा हाल है। तहसीलदार प्रेमनारायण का कहना है कि कानूनगो इस्तखानुद्दीन सिद्दीकी को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है।
रामपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक, थाना क्षेत्र के महुटा निवासी लालजी याज्ञिक (45) पुत्र छोटेलाल को सर्दी लग गई। परिजनों ने उसे रामपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब परिजन उसे जिला अस्पताल ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।