{"_id":"694ed32f56e8fcd8300323a2","slug":"two-people-died-after-falling-into-open-drains-in-different-locations-orai-news-c-224-1-ori1005-138465-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अलग-अलग स्थानों पर खुले नालों में गिरकर दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अलग-अलग स्थानों पर खुले नालों में गिरकर दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/एट। कोहरे के चलते गुरुवार रात एट और राजेंद्र नगर में खुले पड़े नालों में गिरकर दो लोगों की मौत हो गई है। लोगों का कहना है कि शिकायतों और हादसों के बाद भी जिम्मेदार नहीं चेत रहे हैं।
लघुशंका के लिए घर से निकला जूते का कारीगर नाले में गिर गया। पानी में पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। जब वह कमरे में नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सुबह उसका शव पास स्थित नाले में पड़ा मिला। पहुंची पुलिस जांच में जुटी।
कोटरा थाना क्षेत्र के सैद नगर गांव निवासी धनीराम (45) एट कस्बा स्थित वार्ड नंबर दो निवासी भाई संतराम के यहां आए थे। बुधवार की रात वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। उनका कहीं कोई पता नहीं चला। सुबह उनका घर के पास स्थित नाले में पड़ा मिला।
विज्ञापन
भतीजे इंदल ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार भी रहते थे, रात में दवा खाने के बाद कुछ देर बाद निकल गए थे। बताया कि उनकी शादी हो गई थी, लेकिन कोई संतान नहीं थी। वह जूते बनाने का काम करते थे।
थाना प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी।
उरई शहर कोतवाली क्षेत्र के हाथी मंदिर के सामने वाली गली में बृहस्पतिवार को युवक का शव नाली में पड़ा मिला। सूचना पर राजेंद्र नगर चौकी प्रभारी रमाशंकर तिवारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से निकलवाया। युवक की शिनाख्त राजेंद्र नगर निवासी आशीष उर्फ गोलू (35) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि आशीष उर्फ गोलू को मिर्गी का दौरा पड़ता था। साथ ही वह वह शराब पीने का आदी भी था। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।