फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two parties clashed after breaking the lock of the temple, firing took place, one injured

Jalaun News: मंदिर का ताला तोड़ने पर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग, एक घायल

Wed, 12 Feb 2025 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 12 Feb 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed after breaking the lock of the temple, firing took place, one injured
हाथ में लिए राइफल को पकड़ते लोग।  - फोटो : स्रोत सोशल मीडिया
कोंच। सिवनी बुजुर्ग गांव में मंदिर का ताला तोड़ने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। इससे गांव में दहशत फैल गई। फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर एसपी व थाना पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नदीगांव थाना क्षेत्र के शिवनी बुजुर्ग में एक रामजानकी व हनुमान मंदिर है। मंगलवार शाम देवेंद्र (40) पूजा करने के लिए गए थे। मंदिर में ताला लगा देख उन्होंने तोड़ दिया तो गांव के पप्पू उर्फ रामेश्वर दुबे, उनका पुत्र आशीष, ठाकुर उर्फ अमरजीत आ गए और देवेंद्र कुमार झगड़ा करने लगे। इसी बीच देवेंद्र पक्ष के लालजी निरंजन, अनुज व अनिकेत आ गए। इससे दोनों पक्षों में मंदिर की आठ बीघा जमीन को लेकर कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे व पत्थरबाजी होने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बीच रामेश्वर ने अपनी लाइसेंसी राइफल से फायरिंग शुरु कर दी। इससे गांव में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबक गए। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार पांच छह राउंड फायरिंग हुई। छर्रे लगने से गांव निवासी देवेंद्र पटेल उर्फ भूरे (39) घायल हो गए। परिजन सीएचसी ले गए, वहां से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। सूचना पर एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दोनों पक्षों के लालजी, अनुज, अनिकेत व दूसरे पक्ष से रामेश्वर उर्फ पप्पू, ठाकुर उर्फ अमरजीत व दीपक दुबे को हिरासत में लिया है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले हैं। फायरिंग के मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिवनी बुजुर्ग में हुए विवाद का असलहे लहराते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोगों का कहना है कि जब गांव में फायरिंग हुई तो लोग दहशत में आ गए। अगर वहां से भगदड़ न हुई होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि अभी जानकारी की जा रही है कि फायरिंग किस ओर से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed