{"_id":"638508c498e8aa75314dd4aa","slug":"two-more-dengue-patients-came-number-reached-79-orai-news-knp730744279","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डेंगू के दो और मरीज आए, संख्या 79 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डेंगू के दो और मरीज आए, संख्या 79 पहुंची
विज्ञापन
उरई। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। सोमवार को दो नए मरीज सामने आने के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या अब जिले में बढ़कर 79 हो गई है। नौ अन्य लोगों के नमूने एलाइजा जांच के लिए भेजे गए हैं।
सोमवार को कालपी निवासी मोनू (18) और इंदिरानगर उरई निवासी दीपक (38) की डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में लगातार बढ़ रहे मरीजों को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा का कहना है कि जो भी नए केस आ रहे हैं, उन पर नजर रखी जा रही है।
स्वास्थ्य टीमों को अलर्ट किया गया कि मरीज मिलने पर तत्काल उनके घर पर पहुंचकर उनके परिजनों और उनके संपर्क वालों की जांच की जाए। यदि किसी मरीज की रैपिड जांच में डेंगू की रिपोर्ट आती है तो उसकी एलाइजा जांच अनिवार्य रूप से कराई जाए। मरीजों के घर में मच्छर रोधी कार्रवाई भी की जाए। उधर बुखार के पीड़ित मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार का कहना है कि जुकाम, बुखार और वायरल बुखार के भी मरीजों की संख्या बढ़ी है।