{"_id":"600723a98ebc3e328441aff7","slug":"two-mobiles-found-in-search-pendrive-orai-news-knp606973487","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाशी में मिले दो मोबाइल, पेनड्राइव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाशी में मिले दो मोबाइल, पेनड्राइव
विज्ञापन
रामबिहारी के घर में पूछताछ की लिखा पढ़ी करती पुलिस।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच (जालौन)। यौन उत्पीड़न के आरोपी पूर्व लेखपाल रामबिहारी के घर की पुलिस ने एक बार फिर मंगलवार को तलाशी ली। इस दौरान दो मोबाइल और एक पेनड्राइव बरामद हुए। इसके अलावा उसके भाई व पूरे परिवार से पूछताछ कर बयान दर्ज किए। बताते हैं कि पुलिस घर आने-जाने वाले मददगारों का पता कर रही है।
बता दें कि बीते बुधवार को पूर्व लेखपाल रामबिहारी के खिलाफ दो नाबालिगों ने यौन उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने रामबिहारी के पास से लैपटॉप, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डीवीआर भी बरामद किए थे। इनमें रामबिहारी के सारे कारनामे दर्ज हैं। मंगलवार को एक बार फिर से अचानक पुलिस की गाड़ी रामबिहारी के घर के बाहर आकर रुकी तो इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भीतर जाकर उसके कमरों और दफ्तर की गहनता से छानबीन की।
पुलिस के सूत्रानुसार सोमवार को मामले के विवेचक रामबिहारी से जेल में पूछताछ करने गए थे। इस पर उसने दो मोबाइल और एक 16 जीबी पेनड्राइव घर में और रखे होने की जानकारी दी। इसे मंगलवार को पुलिस ने घर से बरामद भी कर लिया। इसमें भी अश्लील वीडियो होने की आशंका है। इसके बाद पुलिस ने रामबिहारी के भाई अवध बिहारी व उसके परिवार के लोगों से भी पूछताछ की। पता लगाया कि रामबिहारी के जुए के फड़ में कौन-कौन आते थे। नाबालिगों का आना-जाना कैसा था, आदि जानकारी जुटाई गई। कोंच पुलिस का कहना है कि अभी जो सामान घर से बरामद मोबाइल और पेन ड्राइव की जांच की जाएगी। आशंका है कि इसमें भी अश्लील वीडियो होंगे। यदि इनमें नाबालिग हुए तो उनकी पहचान कर और भी मामले भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
कोंच में पूर्व भाजपा नेता रामबिहारी प्रकरण में पार्टी स्तर पर एक टीम गठित की गई है, जो पूरे मामले की जांच कर अपनी रिपोर्ट पार्टी पदाधिकारियों को भेजेगी। टीम में पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता के अलावा दो और लोग शामिल किए गए हैं। यह टीम एक-दो दिन में कोंच आकर अपनी जांच करेगी। बताया जा रहा है कि टीम रामबिहारी को पार्टी में लाने और उसके व्यक्तिगत संबंधों की गोपनीय जांच कर अपनी रिपोर्ट बनाएगी। इस पर पार्टी हाईकमान आगे की कार्रवाई करेगी।
उधर, पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि रामबिहारी करीब ग्यारह साल पहले ही अपनी रिवाल्वर जालौन के किसी व्यक्ति को बेच चुका था। इसके बाद उसने दूसरी रिवाल्वर खरीद ही नहीं। उसका शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त हो चुका था। बता दें कि पुलिस मामले के खुलासे के बाद से ही रामबिहारी का रिवाल्वर बरामद करने का प्रयास कर रही थी। पुलिस को बताया गया कि वर्ष 2009 में ही वह अपनी रिवॉल्वर डीएम से अनुमति लेकर बेच चुका है।