फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two killed in accident with woman

हादसों में महिला सहित दो की मौत

Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two killed in accident with woman
टक्कर मारने के बाद अंबाला का चालक मौके से फरार हो गया है। - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है। बताते चलें कि एट थाना क्षेत्र के गांव ईगुई निवासी माहताब खां की 45 वर्षीय पत्नी अबीदा खातून अपने 20 वर्षीय बेटे रिजवान के साथ शनिवार को डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद एक शादी समारोह में आई थी। रविवार की सुबह करीब
विज्ञापन


नौ बजे रिजवान के साथ बाइक पर बैठकर वापस अपने गांव ईगुई जा रही थी। रास्ते में मौखरी ढाबा राठ रोड के पास पीछे से आ रही बोलेरो के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाकर बाइक में टक्कर मार दी। इससे मां-बेटे सड़क  पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीराें ने पुलिस की मदद से घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां
विज्ञापन


महिला की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुत्र की तहरीर पर बुलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है। उधर, मुहल्ला रामनगर निवासी महेश त्रिपाठी (41) हमीरपुर में बिजली ठेकदार थे। रविवार को वह अपने कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद, राजकुमार, लोकेंद्र, श्रीशुक्ला व सत्यम् के साथ बोलेरां से वापस उरई आ रहे थे। बोलेरो महेश ही चला रहे थे। रविवार की दोपहर करीब 2 बजे जब तेज रफ्तार बोलेराें जोल्हूपुर मोड़ पर पहुंची तो चालक ने संतुलन खो दिया और वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई।आसपास के दुकानदाराें ने घायलाें को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।


पुलिस मौके पर पहुंची और घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां महेश की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अन्य घायलाें की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed