{"_id":"6ab575d6d993c4428906ad94","slug":"two-hour-block-for-track-repair-several-trains-affected-orai-news-c-224-1-ori1005-150213-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रैक मरम्मत के लिए दो घंटे का ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रैक मरम्मत के लिए दो घंटे का ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित
विज्ञापन
उरई। उरई-भुआ सेक्शन में बृहस्पतिवार को दोपहर 4:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक दो घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। ट्रैक मरम्मत के कारण दो ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रोकी गईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई।
छपरा से सूरत जाने वाली स्पेशल ट्रेन (09066) को सरसोकी और उरई स्टेशन पर करीब 30 मिनट रोका गया। वहीं, गोरखपुर से पनवेल जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस (15065) को उरई स्टेशन पर 22 मिनट अतिरिक्त ठहराव दिया गया। यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया, ब्लॉक ट्रैक मरम्मत के लिए था। साबरमती एक्सप्रेस के मार्ग परिवर्तन से छपरा-सूरत स्पेशल ट्रेन को उरई में एक मिनट का अतिरिक्त ठहराव मिला। इससे झांसी, ललितपुर, बीना और सूरत जाने वाले यात्रियों को सुविधा हुई।