{"_id":"5829ce994f1c1b7b388fe0b9","slug":"two-farmers-died-from-the-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किसानों की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किसानों की ठंड से मौत
उरई
Updated Mon, 14 Nov 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते हरियाणा में टकराए कई वाहन
थाना व कस्बा कदौरा में रविवार की रात खेत की रखवाली करते समय ठंड लगने से दो किसानों की हालत बिगड़ गई। इसमेें एक किसान की खेत पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे किसान की जिला अस्पताल हमीरपुर में मौत हो गई।
कदौरा के मोहल्ला हवेली निवासी छवि लाल 68 वर्ष अपने खेत की रखवाली करने के लिए रविवार की रात खेत पर गया था। वहां अचानक उसे देर रात 11 बजे उसे ठंड लग गई। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। वह घर आया और परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे तत्काल सीएचसी ले गए जहां उसकी हालत गंभीर देखते हमीरपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला अस्पताल हमीरपुर ले गए जहां उसकी मौत हो गई।
वहीं, हवेली मोहल्ले के ही राजाराम खटीक 69 वर्ष भी अपने खेत की रखवाली कर रहे थे। देर रात इनको भी ठंड लगने के कारण हालत बिगड़ गई। मोबाइल पर उसने परिजनों को सूचना दी, लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो गई। एक ही रात में दो किसानों की मौत से मोहल्ले में मातम छाया है।