फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two electronic charging stations started on Bundelkhand Expressway

Jalaun News: बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर शुरू हुए दो इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग स्टेशन

Wed, 03 Sep 2025 01:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two electronic charging stations started on Bundelkhand Expressway
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-व्हीकल) के लिए डाकोर और छिरिया सलेमपुर में दो चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गए हैं। इनकी क्षमता 310 किलोवाट है। अब जिले में कुल चार चार्जिंग स्टेशन चालू हैं। जिले 25 चार्जिंग स्टेशन बनवाए जाने हैं।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक वाहन स्वामियों के लिए अब यह बड़ी राहत होगी क्योंकि अक्सर सफर के दौरान चार्जिंग खत्म होने की स्थिति में उन्हें कई बार परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई वाहन चालक बीच रास्ते में चार्जिंग प्वाइंट न मिलने की वजह से घंटों फंसे रहते थे। कभी-कभी तो रात भर वहीं रुकने की मजबूरी होती थी।
विज्ञापन

इन चार्जिंग स्टेशनों को हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम जैसी कंपनियां अपने पेट्रोल पंपों पर स्थापित कर रही हैं। इसके लिए कंपनियों ने बिजली निगम से विशेष कनेक्शन की मांग की है। बताया जा रहा है कि अधिकांश चार्जिंग प्वाइंट 34 केवीए से लेकर 60 केवीए से ऊपर की क्षमता वाले होंगे। आवेदन आने पर निगम ने इन्हें स्वीकृत भी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नंदलाल का कहना है कि जो आवेदन आए थे, उनको स्वीकृत कर दिया गया है। जिले में कुल 25 चार्जिंग स्टेशन बनेंगे।
40 मिनट से एक घंटे में फुल चार्ज
नए चार्जिंग स्टेशनों पर आधुनिक फास्ट चार्जिंग तकनीक का उपयोग किया गया है। यहां एक इलेक्ट्रिक वाहन 40 मिनट से एक घंटे के भीतर पूरी तरह चार्ज हो सकता है। प्रति यूनिट चार्जिंग का खर्च 14 से 15 रुपये के बीच रहेगा। इस दर से वाहन मालिकों को पेट्रोल-डीजल की तुलना में काफी सस्ता और पर्यावरण अनुकूल विकल्प मिलेगा।


सरकार का जोर ई-वाहनों पर
प्रदेश सरकार लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। इसके तहत चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे और जिले के प्रमुख मार्गों पर चार्जिंग स्टेशन लगाने का मकसद यह है कि ई-वाहनों के मालिक बिना किसी चिंता के लंबी दूरी की यात्रा कर सकें। शहर में भी चार्जिंग प्वाइंट शुरू हो चुके हैं, जबकि जिले की सीमाओं से लेकर अंतिम प्वाइंट तक जल्द ही इनका नेटवर्क तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed