{"_id":"5a09e0f24f1c1b72548bcd66","slug":"two-dead-including-a-woman-in-road-accidents-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला पाठक पुरा निवासी लालमन (55) पुत्र हरकिशन टेलर की दुकान किए है। रोज की तरह सोमवार सुबह वह कोंच रोड पर टहलने निकला था। कोंच रोड स्थित खत्री के बगीचा के पास से दौड़ लगाते हुए वह घर की तरफ आ रहा था तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में लालमन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसा देखकर वहां हड़कंप मच गया। उस रोड पर टहल रहे अन्य लोगों ने ट्रक पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भाग निकला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं दूसरा हादसा शहर के जालौन रोड स्थित जमुना पैलेस के पास हुआ।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बघौरा निवासी कलावती (50) पत्नी संतराम सोमवार की दोपहर अपने नाती आशीष (18) पुत्र उमेश वर्मा के साथ बाइक से अपने गांव हरदोई गुर्जर थाना एट जा रही थी। वह जैसे ही बाइक बघौरा बाईपास से होकर जालौन रोड से कोंच की तरफ जा रही थी तभी जमुना पैलेस के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही कलावती उछलकर सड़क पर गिरीं और सीधे ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में आशीष सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। हादसा होते देख राहगीर दौड़े तो चालक ट्रक लेकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल आशीष को जिला अस्पताल पहुंचाकर कलावती का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।