फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two days of jostling on buses; passenger numbers dropped on the third day.

Jalaun News: दो दिन बसों में धक्कामुक्की, तीसरे दिन यात्री हुए कम

Sun, 30 Aug 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two days of jostling on buses; passenger numbers dropped on the third day.
उरई। रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा सुविधा के दो दिनों की भारी भीड़ के बाद शनिवार को उरई रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या अचानक कम हो गई। गुरुवार और शुक्रवार को बसों में सीट पाने के लिए यात्रियों को धक्कामुक्की का स्थिति का सामना करना पड़ा था। हालांकि, शनिवार को भी बहनों को एक सहयात्री के साथ मुफ्त सफर की सुविधा जारी थी।
विज्ञापन

शासन ने रक्षाबंधन के अवसर पर तीन दिन तक बहनों और उनके एक सहयात्री को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की अनुमति दी थी। इस सुविधा का असर पहले ही दिन से बस अड्डों पर दिखा। गुरुवार को 16,873 यात्रियों ने मुफ्त सफर किया। शुक्रवार को यह संख्या बढ़कर 28,939 पहुंच गई। इन दो दिनों में यात्रियों की संख्या बढ़ने से बसों पर काफी दबाव था। शनिवार को मुफ्त यात्रा का तीसरा दिन होने के बावजूद यात्रियों की संख्या काफी कम रही। स्टेशन कर्मचारियों ने बताया कि परेवा और रविवार होने के कारण आवाजाही कम रही है। हालांकि, रविवार और सोमवार को त्योहार के बाद यात्रियों की संख्या फिर बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


बस अड्डा प्रभारी पीके गुप्ता ने बताया कि त्योहार को देखते हुए सभी उपलब्ध बसों को संचालन में लगाया गया है। यात्रियों की भीड़ के अनुसार बसों का संचालन किया जा रहा है। शुक्रवार तक खचा-खच भरी रहने वाली बसें शनिवार को यात्रियों का इंतजार करती दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इंटरसिटी एक्सप्रेस में मारामारी

रोडवेज के मुकाबले रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सामान्य भीड़ रही। सोमवार को झांसी-कानपुर रेलखंड की इंटरसिटी एक्सप्रेस में आरक्षित सीटों के लिए अभी से मारामारी है। ट्रेन की सीटें फुल चल रहीं हैं। इससे त्योहार के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed