फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two COs trapped in filing charge sheet against the deceased

Jalaun News: मृतक के खिलाफ चार्जशीट लगाने में फंसे दो सीओ

Thu, 06 Apr 2023 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two COs trapped in filing charge sheet against the deceased
उरई। मृतक के खिलाफ मुकदमा लिखाने और चार्जशीट लगाने के मामले में गुरुवार को दो सीओ समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कदौरा क्षेत्र के चतेला के पूर्व प्रधान इदरीश ने कोर्ट में पुलिस की लापरवाही की शिकायत की थी। वर्तमान में दोनों सीओ गैर जनपद में तैनात हैं।
विज्ञापन




मामले की पैरवी करने वाले अधिवक्ता हेमंत द्विवेदी ने बताया कि इदरीश के पुत्र कासिम की मृत्यु 15 दिसंबर 2003 को हो गई थी। गांव के ही राम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने 13 जुलाई 2020 को इदरीश और उसके बेटे कासिम के खिलाफ एससी/एसटी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया था। यही नहीं मामले की विवेचना कर रहे तत्कालीन सीओ (प्रथम) राजीव प्रताप सिंह और सीओ (द्वितीय) संतोष कुमार ने बिना जांच के ही मृतक के खिलाफ भी अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महेंद्र कुमार रावत ने तत्कालीन सीओ कालपी और विवेचक राजीव प्रताप सिंह (आरपी सिंह), सीओ संतोष कुमार, वादी मुकदमा राम सिंह, राम सिंह के पुत्र ज्ञान सिंह, मुन्ना और पत्नी हीराकली, मुन्ना के भाई विजय पाल निवासी चतेला समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट का आदेश जारी हो गया है। एक-दो दिन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed