{"_id":"69220582cd3c890b100aa404","slug":"two-bikes-robbed-bike-rider-killed-orai-news-c-224-1-ori1005-137227-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दो बाइकें भिड़ीं, बाइक सवार व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दो बाइकें भिड़ीं, बाइक सवार व्यापारी की मौत
विज्ञापन
जालौन। उरई रोड स्थित वेयर हाउस के पास शुक्रवार शाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गल्ला व्यापारी की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस जांच में जुटी है।
नगर के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी राकेश गुप्ता उर्फ कल्लू (50) नवीन गल्ला मंडी में व्यापारी थे। शुक्रवार शाम वह किसी काम से वेयर हाउस गए थे। वापस लौटते समय बाइक सवार आकाश (20) व अजय सिंह (25) से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के सभी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। उपचार के दौरान राकेश गुप्ता ने दम तोड़ दिया। परिजनों में मातम छा गया। बेटी आराध्या (10) और बेटा अंशुल (8) बार -बार पिता को बुलाने की जिद पर सभी की आंखें नम हे गईं।