फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two arrested with three pistols and 12 cartridges in two Fortuners.

Jalaun News: दो फॉर्च्यूनर में तीन पिस्टल, 12 कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Mon, 21 Sep 2026 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with three pistols and 12 cartridges in two Fortuners.
फोटो - 04 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद
एट (उरई)। टोल प्लाजा पर रविवार रात पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान दो काली फॉर्च्यूनर गाड़ियों से तीन अवैध पिस्टल और 12 कारतूस बरामद होने से खलबली मच गई। पुलिस ने दोनों गाड़ियों में सवार दो लोगों को हिरासत में लिया तो उन्होंने पुलिस को अदब में लेने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने अवैध असलहा होने पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की। वह दतिया से मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे।
विज्ञापन


एट थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह शनिवार की रात टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक साथ पहुंची दोनों काली फॉर्च्यूनर को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में तीन पिस्टल और 12 कारतूस बरामद हुए। असलहे मिलने के बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई। दोनों ने अपने नाम लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र के कृष्णापल्ली श्याम नगर निवासी नीतीश श्रीवास्तव उर्फ विक्की और पारा थाना क्षेत्र के डिप्टीखेड़ा निवासी आशुतोष मिश्रा बताए हैं। पुलिस के अनुसार नीतीश के खिलाफ लखनऊ में पहले से दो मामले दर्ज हैं। बताया कि नीतीश कारोबारी है, वह मोबाइल शोरूम के कारोबार के साथ-साथ अन्य काम भी करता है।
विज्ञापन


एक जैसे नंबर, सीरीज अलग होने से उठे सवाल

चेकिंग के दौरान पुलिस के हाथ लगी दोनों फॉर्च्यूनर के नंबर समान बताए जा रहे हैं, जबकि नंबर की सीरीज अलग है। इसको लेकर पुलिस ने वाहनों के दस्तावेज और नंबर प्लेट की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दोनों वाहनों का आपस में क्या संबंध है और नंबरों में अंतर का कारण क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर प्रभाव डालने का प्रयास

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान नीतीश ने खुद को प्रभावशाली व्यक्ति बताकर कार्रवाई से बचने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसकी बातों पर ध्यान न देते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में था और अवैध हथियारों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।

दोनों गाड़ियों पर लगे थे भाजपा के झंडे

पुलिस के मुताबिक दोनों फॉर्च्यूनर पर भाजपा के झंडे लगे थे। थाने ले जाते समय रास्ते में इन झंडों को उतार दिए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि वाहन किसके नाम पंजीकृत हैं तथा उनका इस्तेमाल कौन कर रहा था।

प्रेस के सामने नहीं आने की करता रहा गुहार

पुलिस कार्रवाई के बाद जब नीतीश को थाने ले जाया जा रहा था, तब वह कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से मीडिया के सामने नहीं ले जाने और फोटो न खिंचवाने की गुहार लगाता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी।

आशुतोष की थाने में बिगड़ी तबीयत

पुलिस के अनुसार पूछताछ के लिए थाने लाए जाने के दौरान आशुतोष मिश्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाकर उपचार कराया गया। हालत में सुधार होने के बाद उसे दोबारा थाने लाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है।

हथियार कहां से आए, तलाश रही पुलिस

थानाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तीनों पिस्टल और कारतूस कहां से लाए गए थे और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। दोनों आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि भी खंगाली जा रही है।


मामले की जानकारी मिलने पर एसपी विनय कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ने एट थाने पहुंचकर कार्रवाई की जानकारी ली। पुलिस बरामद हथियारों, वाहनों और आरोपियों के संपर्कों की भी जांच कर रही है।

फोटो - 04 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद

फोटो - 04 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed