फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two arrested for stealing diesel from train engine

ट्रेन इंजन से डीजल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing diesel from train engine
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर मोंठ रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन के इंजन से डीजल चोरी करने वाले दो चोरों को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता ने बताया कि शनिवार को आरपीएफ गश्त कर रही थी, तभी इंजन से दो लोग दो केन लेकर डीजल चोरी कर रहे थे।
विज्ञापन

ये आरपीएफ को देखकर भागने लगे, लेकिन दोनों को दबोच लिया। इनके पास से 35-35 लीटर डीजल भरी दो केन, एक बाइक भी बरामद की। पूछताछ में चोरों ने अपने नाम पावई थाना मोंठ निवासी दिलीप और इंद्रजीत बताया।
विज्ञापन

इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और संयुक्त नोट बनाकर रेल प्रशासन को सौंपा। दोनों चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें जेल भेजा जा रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed