फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two and a half year old girl died due to rabid dog bite girl bitten around 50 people before she died in Jalaun

UP: पागल कुत्ते के काटने से ढाई साल की बच्ची की मौत, दम तोड़ने से पहले मासूम ने 50 लोगों को काटकर किया घायल

Tue, 25 Jul 2023 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 25 Jul 2023 10:03 AM IST
सार

जालौन में एक ढाई साल की बच्ची को पागल कुत्ते ने काट लिया। बच्ची की मौत हो गई, लेकिन बच्ची ने मृत्यु से पहले करीब 50 लोगों को काटा। गांव में खौफ है। सभी एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवा रहे हैं। 

विज्ञापन
Two and a half year old girl died due to rabid dog bite girl bitten around 50 people before she died in Jalaun
कुत्ते ने बच्ची को काटा, बच्ची ने 50 लोगों को काटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जालौन के कोंच में एक पागल कुत्ते के काटने से ढाई साल की बच्ची में भी कुत्ते जैसे लक्षण आ गए। बच्ची की इलाज के दौरान झांसी में मौत हो गई, लेकिन मरने से पहले उसने गांव के लगभग 50 लोगों को काटा है। जो अब सीएचसी कोंच में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस घटना को लेकर गांव में दहशत है। मामला तहसील क्षेत्र के क्योलारी गांव का है। तहसील कोंच के ब्लॉक नदीगांव अंतर्गत ग्राम क्योलारी के रहने वाले गोलू कुशवाहा की ढाई साल की बेटी काव्या चार दिन पहले अपने मामा के घर गांव हिड़ोखरा गई थी। 
विज्ञापन


वहां उसे एक पागल कुत्ते ने तब काट लिया, जब वह घर के बाहर खेल रही थी। फिर वह अपने घर क्योलारी आ गई, लेकिन एक दिन बाद ही उस बच्ची में कुत्ते जैसे लक्षण उभरने लगे और उसने गांव के आकाश, फूलसिंह, विनीता, पप्पू, भूरी, सुनील समेत लगभग 50 लोगों को काट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के परिजन इलाज के लिए उसे उरई ले गए। जहां से उसे गंभीर हालत में झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। 22 जुलाई को परिजन झांसी ले गए, पर मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही बच्ची की मौत हो गई। इधर, बच्ची के मरने की खबर गांव पहुंचते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। 

अब जिन लोगों को बच्ची ने काटा है, वे सीएचसी कोंच में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। बताया गया है कि पागल कुत्ते की भी मौत हो चुकी है। हिड़ोखरा गांव में भी तमाम लोग बच्ची के काटने के शिकार हैं। 

एसीएमओ डॉ. एसडी चौधरी का कहना है कि रैबीज कुत्ता, बंदर, सियार जैसे जानवरों के काटने से ही फैलता है। किसी मनुष्य के काटने से रैबीज नहीं फैलता है। लोग अपनी सहूलियत के लिए इंजेक्शन लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed