फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two accused of vandalizing and firing in Bolero arrested

बोलेरो में तोड़फोड़ व फायरिंग करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused of vandalizing and firing in Bolero arrested
पुलिस गिरफ्त में खड़े आरोपी - फोटो : ORAI
उरई। छह दिन पूर्व लड़के के घर रिश्ते के लिए आए लोगों की बोलेरो में तोड़ टफोड़ करने और तमंचे से फायर करने के मामले में थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद कर लिया है। इस पर थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि एक आरोपी अभी फरार उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि रामपुरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुरा गांव में पांच जनवरी को गांव के ही कुंवर सिंह के घर पर उसके पुत्र के रिश्ते के लिए मध्यप्रदेश के जिला मुरैना के बामौर निवासी रामलखन सिंह पुत्र रामसिंह अपने परिजनों के साथ बोलेरो से आए थे। रात्रि में जब रिश्तेदार खाना खा रहे थे। तभी गांव के ही दीपराज पुत्र सुखवीर अपने साथी धुव्र सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी द्वारिकापुरा थाना नयागांव जनपद भिंड मध्यप्रदेश व अंशू गुर्जर पुत्र राजेंद्र निवासी बदनपुरा थाना सहसों जिला इटावा के साथ आकर गाली गलौज करने लगे।
विज्ञापन

जब लोगों ने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने आक्रोशित होकर घर के बाहर खड़ी बोलेरो के लाठी कुल्हाड़ी मारकर पत्थरों से शीशे तोड़ दिए और तमंचों से फायर कर चारों टायर पंचर कर दिए थे और हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए थे। पीड़ितों ने तीनों युवकों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। रामपुरा पुलिस ने शुक्रवार सुबह क्षेत्र के पंचनद पुल के पास से अंशु व ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को युवकों के पास से 315 बोर के दो तमंचे व पांच कारतूस बरामद किए है। इस बाबत थानाध्यक्ष का कहना है कि तीसरे आरोपी दीपराज की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed