फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Two accused arrested in murder case

हत्या के मामले के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in murder case
उरई/महेबा। चुर्खी थाने के लाकअप में बंद युवक ने शर्ट से फांसी लगाकर जान दे दी थी। जिसपर एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में चुर्खी थाना पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि दो नामजद आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि चोरी के मामले में पकड़े गए सिकरी रहमानपुर निवासी मुनेश्वर (35) पुत्र वकील ने 2 मार्च 2019 की रात को चुर्खी थाने के लाकअप में शर्ट रोशनदान में बांधकर फांसी लगा ली थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। उसके गांव वालों को जब मरने की जानकारी हुई तो गांव के लोगों ने थाना घेराव कर हंगामा किया था।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी व एएसपी ने पहुंचकर स्थिति संभाली और थानाप्रभारी को लाइन हाजिर कर मृतक के परिजनों की तहरीर पर राजू सिंह, कल्लू, पप्पू व अनीता निवासी बम्हौरा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष अशोक वर्मा ने दो आरोपी पप्पू व राजू पुत्र बालकराम निवासी बम्हौरा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो नामजद आरोपी अनीता देवी और बबलू फरार चल रहे है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed