{"_id":"5fecc2df8ebc3e3d46614d1d","slug":"twenty-five-thousand-population-upset-due-to-drain-construction-orai-news-knp6030886153","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला निर्माण से पच्चीस हजार की आबादी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला निर्माण से पच्चीस हजार की आबादी परेशान
विज्ञापन
जबहा से पपिंग सैट के जरिए खेत तक पानी ले जाता किसान।
- फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। स्टेशन यार्ड के निर्माण के दौरान मोहल्ला इंदिरानगर और तुफैलपुरवा की करीब पच्चीस हजार की आबादी परेशान है। नाला बंद करने के कारण लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। जिसकी वजह से पिछले दिनों कुछ लोगों ने जलनिकासी रोकने के लिए लगे बांध को तोड़ दिया था।
बता दें कि यार्ड के काम के चलते तुफैलपुरवा और इंदिरानगर के बाशिंदे परेशान है। काम होने की बात कहकर कभी ओवरब्रिज का रास्ता बंद कर दिया जाता है तो कभी जल निकासी बंद कर दी जाती है, जिससे लोगों के घरों में पानी घुसता है। इसे लेकर लोगों ने कई बार विरोध भी जताया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मोहल्ले में दो सभासद हैं। मोहल्ले के वार्ड नंबर 6 के सभासद हरनारायण वर्मा और वार्ड नंबर 11 के सभासद प्रतिनिधि मुन्ना राजपूत का कहना है कि वे कई बार अधिकारियों को अवगत करा चुके है लेकिन जल निकासी की व्यवस्था ठीक नहीं हो रही है। यही नहीं कार्यदायी संस्था ने यार्ड के पास बने छोटी तलैया को भी बंद नहीं किया है। जिसकी वजह से जलभराव होने से जहां बदबू फैलेगी, साथ ही बीमारियां भी फैलने की संभावना है।
मिट्टी खुदाई में हो रही मनमानी
मोहल्ला इंदिरानगर निवासी संतोष का कहना है कि मिट्टी खुदाई व भराव में भी मनमानी की जा रही है। कहीं ज्यादा तो कहीं कम मिट्टी खोदी जा रही है। यही नहीं मिट्टी खोदने के बाद कई-कई दिन तक पड़ी रहती है। जिससे लोगों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
घरों में घुस रहा गंदा पानी
मोहल्ला निवासी नारायणदास का कहना है कि लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। कहने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। नालियां और गलियां भरी हुई है, जिससे बच्चे और बूढ़ों को निकलने में परेशानी हो रही है।
वाहन वाले को ज्यादा दिक्कत
शमसाद हुसैन का कहना है कि यार्ड के काम के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को हो रही ी है। न तो छोटे और न ही बड़े वाहन घर तक आ पा रहे हैं। बच्चों को भी स्कूल भेजने में चक्कर लगाकर जाना पड़ता है।
अधिकारियों को बताई जा चुकी है समस्या
नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा का कहना है कि उन्होंने रेलवे की कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कहा है कि व नाली इस तरह बनाए कि लोगों को दिक्कत न हो। नाली की जलनिकासी का इंतजाम किया जाए ताकि मोहल्लेवाले बरसात के दिनों में परेशान न हो। उनके स्तर की जो भी समस्या होंगी, वह निपटा देंगे।