{"_id":"5e9f30a18ebc3e90941e3fa6","slug":"tubewells-spoiled-ponds-also-dry-orai-news-knp5563888112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप खराब, तालाब भी सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप खराब, तालाब भी सूखे
विज्ञापन
-गड्ढ़े में भरे पानी के पास भटकते मवेशी।
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। तालाबों में पानी न होने से पशुपालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। अन्ना मवेशी पानी के लिए भटक रहे हैं। गर्मी व तेज धूप में मवेशियों को दूर दूर तक पानी नहीं मिल रहा है। इलाकाई ग्रामीण बोले कि गर्मी शुरू होते ही जलस्तर गिरने लगा है। प्रशासन ने अभी तक तालाब नहीं भरवाए है। नहरों और रजबहों में भी पानी नहीं है।
डकोर ब्लाक के गुढ़ा, बंधौली, चिल्ली, टिमरो, जैसारी, गोरन, कुसमिलिया, मुहम्मदाबाद आदि गांवों में अब तक तालाब नहीं भरे गए हैं। इससे मवेशियों के लिए पानी का संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि रजबहा और नहरों में पानी नहीं है। जिससे वह पानी की तलाश में भटक रहे हैं। जलस्तर भी कम होने लगा है। ब्लाक में 97 सरकारी नलकूप है। जिसमें चकजगदेवपुर, डकोर, बरहा, भुआ, कपासी, जलालपुर, चिरगुवा, अटरिया गांव के कुल नौ नलकूप यांत्रिक और विद्युत दोषों के कारण खराब पड़े है।
ब्लाक में 280 तालाब है। जिसमें 133 तालाब नहरों से भरे जाते हैं और 19 तालाब राजकीय नलकूपों व 42 निजी नलकूपों से भरे जाते हैं। जबकि 107 बारिश के पानी से भरते हैं। इस समय ब्लाक के सिर्फ 45 तालाब भरे हैं। जबकि 93 आंशिक रुप से भरे हैं। जबकि 142 तालाब खाली पड़ी है। एडीओ पंचायत बलवीर सिंह का कहना है कि ब्लाक क्षेत्र के सचिवों को अपने अपने क्षेत्रों के आंकड़े देने को कहा गया है। इस तरह की समस्या के लिए कंट्रोल रूम भी खोला गया है। जिसमें पानी की समस्या सुनकर उनका निस्तारण किया जाएगा।

-उरई टिमरो माइनर का सूखा पड़ा रजबहा।- फोटो : ORAI
विज्ञापन