फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tubewell starter stolen; farmer appeals to SP after no action is taken.

Jalaun News: ट्यूबवेल का स्टार्टर चोरी, कार्रवाई न होने पर किसान ने एसपी से लगाई गुहार

Mon, 14 Sep 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tubewell starter stolen; farmer appeals to SP after no action is taken.
जालौन। ग्राम चाकी में निजी ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी होने के मामले में कार्रवाई न होने पर किसान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

चाकी निवासी राजपाल ने बताया कि चार जुलाई को उसके निजी ट्यूबवेल का स्टार्टर चोरी हो गया था। इस संबंध में उसने पांच सितंबर को चौकी प्रभारी छिरिया सलेमपुर को प्रार्थना पत्र देकर कुछ लोगों पर संदेह जताया था।
विज्ञापन

राजपाल का आरोप है कि उसने गुलाब सिंह और अमृत सिंह को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई, लेकिन बाद में छोड़ दिया। किसान ने 11 सितंबर को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर चोरी गए स्टार्टर की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन शक्ति की पहल से सुलझा दंपती का विवाद, साथ रहने को राजी

जालौन। दाम्पत्य विवाद को लेकर थाने पहुंचा मामला मिशन शक्ति टीम की समझाइश के बाद सुलझ गया। दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाकर समझाया गया, जिसके बाद पति-पत्नी साथ रहने के लिए राजी हो गए।


कोतवाली क्षेत्र के चुर्खीबाल मोहल्ला निवासी अमित द्विवेदी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया था कि उसकी शादी चार दिसंबर 2017 को रागिनी के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। अमित का आरोप था कि शादी के कुछ वर्षों बाद पत्नी के व्यवहार में बदलाव आ गया और वह घर में आए दिन कलह करने लगी। उसने दाम्पत्य जीवन से वंचित करने और रोकने-टोकने पर आत्महत्या की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed