{"_id":"5ed3f2ea8ebc3e902d0a9c33","slug":"tubewell-cable-bleed-supply-stalled-since-four-days-orai-news-knp5630643192","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप की केबल फुंकने से चार दिन से आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप की केबल फुंकने से चार दिन से आपूर्ति ठप
विज्ञापन
हैंडपंप पर पानी के लिए लगी बर्तनों की लाइन
- फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। गांव में लगे नलकूप की मोटर फुंकने और वाल्व खराब होने से पानी सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिससे पेयजल संकट पैदा हो गया है। ग्रामीण चार दिन से ई-रिक्शा, ट्रैक्टर, साइकिल व अन्य साधनों से दूर से ड्रमों से पानी भरकर ला रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगे अधिकांश हैंडपंप खराब है। जिससे गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है। नलकूप आपरेटर का कहना है कि उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
डकोर क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में पानी की सप्लाई करने वाले नलकूप की मोटर बुधवार को फुंक गई थी और दो वाल्व भी खराब हो गए थे। इसके चलते गांव की पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। पेयजल किल्लत से चार दिन से परेशान ग्रामीण ट्रैक्टर, ई-रिक्शा, साइकिल आदि से पानी भरकर दूर-दूर से लाकर काम चला रहे है। पेयजल सप्लाई न होने से मवेशी भी परेशान है।
गांव के शाकिर हुसैन, विक्रम, अंकुर शिवहरे, इस्लाम खान, नृपत सिंह, अशोक तिवारी, पंकज याज्ञिक आदि का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते पेयजल संकट के कारण गांव की छह हजार की आबादी परेशान है। नलकूप आपरेटर संतोष सिंह का कहना है कि उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि गांव में पेयजल सप्लाई की व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराई जाए ताकि भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी दूर हो सके।

कुएं से पानी भरने के बाद ट्रैक्टर पर लादते लोग। - फोटो : ORAI

मुहम्मदाबाद में ट्रैक्टर पर लदी टंकी से पानी निकालते लोग- फोटो : ORAI
विज्ञापन