फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Truck not visible in fog, dumper entered from behind, driver and helper injured

Jalaun News: कोहरे में नहीं दिखा ट्रक, डंपर पीछे से घुसा, चालक व खलासी घायल

Thu, 18 Jan 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Truck not visible in fog, dumper entered from behind, driver and helper injured
कालपी। घने कोहरे में एक ट्रक ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक व खलासी केबिन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को केबिन से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने क्रेन से डंपर को हटवाकर यातायात शुरू करवाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक यातायात बाधित रहा।
कोतवाली क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित खानकाह शरीफ दरगाह के पास जा रहे ट्रक में पीछे से डंपर घुस गया। हादसे में औरैया जिले के दिबियापुर निवासी डंपर चालक विपिन कुमार (28) व कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के सिल्हारा निवासी खलासी मनीष (26) केबिन में फंस गया। बाहर निकलने का प्रयास करने के चक्कर में वह और घायल हो गया।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने केबिन से निकालकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन बुलवाकर दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात को शुरू कराया। कोतवाली प्रभारी कामता प्रसाद का कहना है कि हादसे के बाद घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। साथ ही वाहनों को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed