{"_id":"65db942ca855e38b2e055f27","slug":"truck-hits-wedding-processions-car-five-injured-orai-news-c-224-1-ori1004-111343-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बरातियों की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बरातियों की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, पांच घायल
Mon, 26 Feb 2024 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
कालपी। बरातियों की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामचबूतरा निवासी इशाक मंसूरी की बेटी की शनिवार को जालौन से कालपी बरात आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बराती जालौन लौट रहे थे। रात करीब एक बजे बरातियों की कार जैसे ही जोल्हूपुर मोड़ पहुंची तभी ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। जिससे कार सवार जालौन निवासी नासिर (18), इस्माइल (35), असलम (32), राईस (20) व लल्लू घायल हो गए। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि घायलों अस्पताल भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक पर कार्रवाई की जाएगी।